अखनूर। गांव सुंगल पोटली में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर कर आत्माहत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव सुंगल पोटली में रक्षपाल सिंह (45) निवासी सुंगल पोटली ने घर में पंखे से फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। अखनूर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। संवाद