अखनूर। कस्बे के सटे गांव गुड़ा ब्राह्मण में सोमवार की रात स्थानीय निवासी बाबू राम की करंट लगने से मौत हो गई। उनका शव घर के पास ही लगे ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला है। गांव गुड़ा ब्राह्मण में स्थानीय निवासी बाबू राम (49) सोमवार रात घर लौटते समय रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मौत हो गई। देर रात घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्य ढूंढने के लिए निकले तो ट्रांसफार्मर के पास उन्हें पड़े देखा। उन्हें उठाकर वे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। संवाद