बड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में सोमवार को एक मोटरसाइकिल सवार युवक की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इब्राहिम (24) पुत्र इमरान हुसैन निवासी बिहार जो कि मौजूदा समय में तेली बस्ती इलाके के वार्ड नंबर-9 का रहने वाला था। नेशनल हाईवे पर ध्यानसर के पास मोटरसाइकिल से जा रहा था। इस बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद