बिश्नाह। क्षेत्र के थाना अंतर्गत गांव अमीर नगर दवड अमीर नगर में 23 वर्षीय नव विवाहिता हेमा पत्नी कुलदीप उर्फ दीपू ने घर में ही पंखे से फंदा लगार जान दे दी। परिवार जनों जब उसे पंखे से लटके पाया तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार जनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आत्महत्या के जांच शुरू कर दी है। संवाद