ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव कलीठ निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान महादेव सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। युवक बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे घर के नजदीक जंगल में गया। वहां उसने पेड़ के साथ रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को उतारा और देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद