ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत पंगाली निवासी हवलदार भूपेंद्र सिंह पुत्र सेवानिवृत्त कैप्टन चैन सिंह चिब की ड्यूटी के दौरान सिलीगुडी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। वह सेना की 18 डोगरा में तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को गांव में पहुंच गया। अंतिम संस्कार रविवार 11 बजे सैन्य सम्मान के साथ गांव पंगाली के श्मशान घाट पर किया जाएगा। संवाद