अखनूर। चिनाब दरिया के जियो पोता घाट के पास से एक वृद्धा का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव जीएमसी जम्मू में रखा है। जानकारी के अनुसार जियो पोता घाट में दरिया में एक शव को लोगों देख कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर में पहचान के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया है। वृद्धा की उम्र 60 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है। माना जा रहा है कि शव पीछे से बह करके आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद