फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम मेटाडोर: जम्मू शहर में मेटाडोर चालक बेखौफ, ट्रैफिक पुलिस के सामने चौक-चौराहों पर बैठा रहे सवारियां

Thu, 15 Sep 2022 02:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विभिन्न रूट पर दौड़ रहीं मेटाडोर न सिर्फ ट्रैफिक जाम, बल्कि सड़क हादसों का कारण भी बन रही हैं। बिक्रम चौक पर सर्विस लेन पर चार रूट की मेटाडोर खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
Bikram Chowk Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में मेटाडोर चालकों की मनमानी हदें पार करने लगी हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो इनके लिए आम बात है। इससे दो कदम आगे बढ़ते हुए इन्होंने अब प्रमुख चौक-चौराहों पर सर्विस लेन को बस स्टॉप बना दिया है। यहां कोई न कोई मेटाडोर खड़ी रहती है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बन रही है। ज्यादा परेशानी उन्हें हो रही है, जिन्हें सर्विस लेन से होकर आना-जाना होता है। यहां ट्रैफिक पुलिस भी होती है। लेकिन उन्हें यह सब दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


शहर में मेटाडोर चालक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने में सबसे आगे हैं। विभिन्न रूट पर दौड़ रहीं मेटाडोर न सिर्फ ट्रैफिक जाम, बल्कि सड़क हादसों का कारण भी बन रही हैं। बिक्रम चौक पर सर्विस लेन पर चार रूट की मेटाडोर खड़ी रहती हैं, जिसमें रेलवे, बाहु-फोर्ट, छन्नी हिम्मत, सुंजवां रूट की मेटाडोर होती हैं।

यहां मेटाडोर चालकों ने सर्विस लेन को ही बस स्टॉप के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यहां ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी दिनभर तैनात रहते हैं, लेकिन उन्हें मेटाडोर चालकों की यह मनमानी दिखाई नहीं दे रही है। नतीजा अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बिक्रम चौक पर ही एक मेटाडोर चालक ने दिव्यांग को भी कुचल दिया था।  
विज्ञापन


सतवारी में सर्विस लेन पर खड़े रहते हैं वाहन

शहर का सबसे व्यस्त चौक सतवारी है। यहां दोनों ओर की सर्विस लेन पर मेटाडोर चालकों का कब्जा रहता है। मेटाडोर चालक सर्विस लेन पर वाहन खड़ा कर देते हैं। इसकी वजह से जिन वाहन चालकों को सर्विस लेन से होते हुए नई बस्ती की तरफ जाना होता है, उन्हें मजबूरी में मुख्य सड़क से होते हुए जाना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति गांधीनगर और लास्ट मोड़ में है। वहां मेटाडोर सर्विस लेन पर खड़ी रहती है।

यहां ज्यादा परेशानी

बिक्रम चौक, नवाबाद थाने के पास, सतवारी चौक, कुंजवानी चौक, परेड चौक पर सर्विस लेन पर मेटाडोर चालकों का कब्जा रहता है। इसकी वजह से अन्य वाहनों में सवार लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ट्रैफिक पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई

सर्विस लेन को मेटाडोर चालकों ने बस स्टॉप बना दिया है। दिनभर यहां मेटाडोर खड़ी रहती हैं। इससे दुकान पर आने वाले लोगों को परेशानी होती है। दिनभर शोर मचा रहता है। हमने कई बार ट्रैफिक पुलिस को अवगत करवाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। -अशोक गुप्ता।

Trending Videos
विज्ञापन

मेटाडोर में बैठने के लिए दबाव बनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
आम लोगों पर कार्रवाई, मेटाडोर चालकों को छूट
सर्विस लेन पर देर तक मेटाडोर खड़ी रहती हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। लेकिन अगर आम व्यक्ति कुछ मिनट के लिए दोपहिया वाहन खड़ा कर दे, तो ट्रैफिक पुलिस चालन कर देती है। मेटाडोर चालकों को नियमों के उल्लंघन की छूट कौन दे रहा है। -मधु सूदन।

चालकों ने मनमर्जी से बना दिया स्टॉप
हमने संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया है। मेटाडोर चालकों ने सर्विस लेन को बस स्टॉप बना दिया है, जबकि यहां कोई बस स्टॉप ही नहीं है। हमारी यहां दुकान है। ग्राहक को अगर दुकान में आना हो तो वह वाहन लेकर नहीं आ सकता, क्योंकि सर्विस लेन मेटाडोर से भरी रहती है। - संदीप गुप्ता।

अधिकारियों को लेना चाहिए संज्ञान
अधिकारियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए। मेटाडोर शहर के लिए काफी उपयोगी है, लेकिन नियमों का पालन उन्हें भी करना होगा। सर्विस लेन पर वाहन लंबे समय तक खड़े रहने पर जाम की स्थिति बनती है। - पुरुषोत्तम गुप्ता।

सर्विस लेन पर वाहन खड़े रहने पर हमें करें शिकायत

बिक्रम चौक पर बाईं तरफ सर्विस लेन का कुछ हिस्सा मेटाडोर को कुछ समय के लिए खड़े रखने के लिए इजाजत दी है। लेकिन सिर्फ उतना ही हिस्सा दिया है, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो। सर्विस लेन पर वाहन खड़े रहने पर प्रभावित होने वाले लोग या वाहन चालक हमें शिकायत कर सकते हैं। - राजपाल सिंह, एएसपी, ट्रैफिक, जम्मू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें