जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में प्रो. प्रगति कुमार ने कुलपति का कार्यभार संभाला। प्रो. प्रगति कुमार ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीसी को तीन साल के लिए नियुक्त किया। सक्रिय नेटवर्क, एनालॉग इंटीग्रेटेड सर्किट, नॉन लीनियर सर्किट डिजाइन, एनालॉग इंस्ट्रुमेंटेशन आदि में वीसी की अधिक रुचि है। वह दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख और औद्योगिक अनुसंधान विकास के डीन के रूप में सेवा दे चुके हैं। उनका अनुसंधान में 32 वर्षों का अनुभव है। सभी डीन, रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त वीसी का गर्मजोशी से स्वागत किया। संवाद
एसएमवीडीयू में कार्यक्रम आज
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में सोमवार को कुवल्टी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया दिल्ली चैप्टर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह आठ बजे पंजीकरण शुरू होगा। 10 बजकर पांच मिनट पर सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित किया जाएगा। 10ः20 पर वीसी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। संवाद