गांधी जयंती के उपलक्ष में शांति यात्रा को डीसी डोडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
- फोटो : UDHAMPUR
डोडा। उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने वीरवार को एचएसएस बॉयज डोडा से शांति मशाल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और एचएसएस गर्ल्स डोडा को शांति चिह्न सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र एवं कर्मचारी मौजूद थे।
यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की 153वीं जयंती को पूरे प्रदेश में गांधी महोत्सव के रूप में मनाने के मद्देनजर आयोजित किया गया है। शांति मशाल यात्रा शिक्षक भवन जम्मू से शुरू हुई, जो वीरवार को डोडा पहुंची। शांति चिह्न रामबन से प्राप्त किया गया और अब डोडा के स्कूलों से गुजरने के बाद किश्तवाड़ को सौंप दिया गया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि शांति मशाल यात्रा का उद्देश्य छात्रों के बीच शांति और सार्वभौमिक भाईचारे के संबंध में महात्मा गांधी की शिक्षाओं को लोकप्रिय बनाना है, जो समय की जरूरत है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन भी स्वच्छ गांव सुंदर गांव टैगलाइन के तहत एक अभिनव पहल शुरू कर रहा है, जिसके तहत पंचायतों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को कचरे के निपटान के बारे में उचित तरीके से जागरूक करना है। इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली पंचायतों को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया जाएगा।