रियासी। जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज माड़ी में मंगलवार को शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फोटो पर फूल चढ़ा कर याद किया। वहीं, उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी किया। उधर, पौनी के दोमेल में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में चल रहे डिग्री कॉलेज में भी एक कार्यक्रम हुआ। इसमें एबीवीपी इकाई ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कॉलेज इकाई के प्रधान अनीश शर्मा, सचिन बडगोत्रा, पीयूष शर्मा, प्रिया शर्मा व मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।