संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रोमांचक क्रिकेट मुकाबलों के साथ शनिवार को एयरफील्ड पुंछ के पास आर्मी ग्राउंड में मार्टियर्स प्रीमियर लीग (एमपीएल) का आगाज हुआ। पहला मुकाबला स्टार वाइपर और दलहन इलेवन के बीच खेला गया। दलहन इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में स्टार वाइपर ने 14.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्टार वाइपर के निसार ख्वाजा को मैन ऑफ द मैच मिला। प्रतियोगिता का आयोजन हक इंसाफ काउंसिल ने जिला पुलिस पुंछ और भारतीय सेना के सहयोग से किया।