रियासी। जिला मुख्यालय में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मार्चपास्ट का अभ्यास जारी रहा। इस दौरान ब्वॉयज और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज के छात्रों के साथ अभ्यास किया। पुलिस टुकड़ी ने भी इसमें हिस्सा लिया। एनसीसी अफसर अमित गुप्ता की देखरेख में परेड की गई और उन्होंने दिशानिर्देश जारी किए। गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।