संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भगवती नगर के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जारी खेलो इंडिया नेशनल महिला वुशू लीग में कई उभरती खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। लीग 26 मार्च को शुरू हुई थी, जो 31 मार्च को समाप्त होगी। इसमें 464 महिला वुशू एथलीट सब जूनियर नेशनल और जूनियर नेशनल श्रेणियों में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं।
वुशू लीग को खेल विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) द्वारा समर्थित किया गया है। लीग के संचालन के लिए 39.05 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। विजेताओं के बीच 21.75 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।