रियासी। प्रदेश सहित जिलेभर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाने की अपील की गई।
भाजपा के जिला कार्यालय में योग दिवस पर कार्यकर्ताओं ने योग किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा, जिला प्रधान शील मगोत्रा, मंडल प्रधान राघव कृष्ण केसर, चमन लाल भगत, शहरी प्रधान सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। सेरसुंडूया में योग दिवस पर लोगों को योग का महत्व बताते हुए इसके लाभ बताए गए। मुख्य प्रवक्ता विचित्र सिंह, प्रधान तेज राम, उपप्रधान दौलत राम ने भी जानकारी दी। स्थानीय पार्क में खेल विभाग ने डीसी चरणदीप सिंह के दिशानिर्देश पर योग दिवस मनाया। मौके पर एसीआर संजय बड़याल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। रामलीला मैदान में इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसन की तरफ से कार्यक्रम हुआ। इसमें एसएसपी शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रमों में कोविड एसओपी का सख्ती से पालन किया गया।