फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मानसर झील से मृत मछलियां मिलना जारी, लोग चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मानसर झील से मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। पिछले पांच दिनों से झील से मृत मछलियां मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि गत दिनों बारिश के साथ गिरे ओलों से मछलियों के मरने की आशंका है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रेम कुमार और राज कुमार के अनुसार धार्मिक स्थल होने के कारण लोग मछलियों की पूजा करते हैं। दूर दराज से लोग मानसर झील में पहुंच कर मछलियों को आटा डालते हैं। मछलियों के मृत पाए जाने से स्थानीय लोगो में चिंता है। मत्सय पालन विभाग के अनुसार कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि गत दिनों बारिश के साथ ओले गिरे थे जिस कारण मछलियों की मौत हुई है। वन्य जीव विभाग की ओर से हजारों की संख्या में मृत मछलियों को उठा कर दूर दराज के क्षेत्र में दफनाया जा रहा है। वन्य जीव अधिकारी विशंबर सिंह के अनुसार कि गत पांच दिनों से झील से मृत मछलियां मिल रही हैं। अभी भी झील से मृत मछलियों का मिलना जारी है। मत्सय पालन विभाग की ओर से भी जांच चल रही है कि किन कारण से मछलियां मरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें