फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात: पल्ली पंचायत में सौ लोगों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मनिर्भर लोगों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए पल्ली पंचायत में भाजपा नेता संजीव शर्मा, सरपंच रणधीर शर्मा ने विशेष इंतजाम किए। कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था एक निजी फार्महाउस पर की गई, जिसमें पंचायत के सैकड़ों लोग पहुंचे। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जिले के सौ आत्मनिर्भर लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अलग-अलग श्रेणी में अपनी मेहनत के बूते पर कामयाब हो रहे जिले के 100 लोगों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता ने बताया कि आज देशभर में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए लोग जगह-जगह इकट्ठे हुए हैं। उसी के तहत पंचायत पल्ली में विशेष इंतजाम किया गया, जिसमें पंचायत के सैकड़ों लोगों ने आधे घंटे के कार्यक्रम को सुना। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के वे लोग जो बिना किसी सरकारी मदद के स्वरोजगार शुरू कर आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे लोगों को आज सम्मानित किया गया है। इनमें कई महिलाएं भी मौजूद हैं। ये महिलाएं आज एक रोल मॉडल बन चुकी हैं। अन्य लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि यह प्रधानमंत्री की अपनी पंचायत है। पंचायत के लोग प्रधानमंत्री मोदी से कितना प्यार करते हैं, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम सुनने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से उन्हें बहुत कुछ सीखने और करने को मिलता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बीजेपी कश्मीरा सिंह, डीडीसी सदस्य सुदर्शन सिंह सलाथिया, सरपंच रमेश शर्मा, सरपंच शेर मोहम्मद, तिलक राज गुप्ता, बसंत राज ठाकुर, अश्विनी शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें