रियासी। ध्यानगढ़ डैमटाप क्षेत्र में दरिया चिनाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। कुछ लोगों ने पानी में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचित किया। तलवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 30-35 वर्ष और कद पांच फीट आठ इंच है। दो दिनों तक पहचान नहीं होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में रामबन, किश्तवाड और डोडा पुसि से भी संपर्क साधा गया है।