फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के बस स्टैंड के बाहर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद हुसैन (70) निवासी हीरानगर मेला के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम पांच बजे हुई। हादसे के कुछ समय बाद ही बस स्टैंड पुलिस ने आरोपी चालक ओम प्रकाश को गुज्जर नगर से पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद हुसैन बस स्टैंड के बाहर मुख्य सड़क को पैदल ही पार कर रहे थे। इस बीच सामने से तेज रफ्तार में आर रहे टेंपो ट्रैवलर ने पहले बुजुर्ग को टक्कर मारी फिर उसके सिर को कुचलते हुए तेज रफ्तार में आगे निकल गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। बुजुर्ग सड़क पार करने के बाद खुद को संभाल ही नहीं पाया। सिर के के ऊपर से वाहन का टायर गुजरा था। मौके पर पहुंची बस स्टैंड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह भेजा है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में तेज रफ्तार वाहन को देखा गया। बस स्टैंड पुलिस के एसएचओ विकास डोगरा ने कहा कि तकनीकी मदद से पुलिस को आरोपी को घटना के एक घंटे बाद ही शहर के गुज्जर नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें