जम्मू।
आर एस पुरा के कुलियां के पास हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई । 21 अगस्त को चक तालाब के रहने वाले अशोक कुमार को स्कूटी पर जाते हुए एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद अशोक को जीएमसी में भर्ती करवाया गया। जहां से परिवार के लोग उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में ले गए। 31 अगस्त को उपचार के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई। शब का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।