फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में दिल दहलाने वाला मर्डर: फेसबुक पर लाइव आकर व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काटा, नृशंस हत्या देख कांपे लोग

Sat, 17 Jun 2023 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पत्थर निकालने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक गांव से सनसनीखेज खबर सामने आई है। फेसबुक पर लाइव नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने हत्यारे को घटना के चार घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डोडा के गांव भलेसा के चौवरी में पत्थर निकालने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक नंदलाल पुत्र राम कृष्ण डोसा गंदोह का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी। 

डोडा पुलिस के अनुसार, गुंदोह थाने से पता चला कि पवन कुमार निवासी चौवरी गुंदोह ने कुल्हाड़ी से हमला कर नंदलाल की हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देते वक्त वह फेसबुक पर लाइव था। वारदात को कई लोगों ने लाइव देखा।
विज्ञापन


वारदात में चौवरी गुंदोह निवासी अंजू देवी पत्नी चंद्र प्रकाश गंभीर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए डोडा रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसडीपीओ गंडोह आदिल हुसैन और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एसएचओ पीएस गुंदोह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को वन क्षेत्र के गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को भी कुल्हाड़ी से घायल कर लिया था। थाना गंडोह में आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307, 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

 
विज्ञापन

जांच के बाद होगा मामले का पूरा खुलासा: पुलिस
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में वारदात पारिवारिक विवाद या दो गुटों में रंजिश की लगती है। क्योंकि, पहले पत्थर निकालने के विवाद को लेकर नोकझोंक हुई, जिसके बाद जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें