सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में व्यक्ति से दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायत को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अमनजोध सिंह चाढ़क निवासी लोअर जल्लोचक ने शिकायत में बताया कि बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में डोगरा लॉ कॉलेज के पास प्रताप नाम के व्यक्ति ने तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ अभद्रता और मारपीट कर शारीरिक चोट पहुंचाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।