जम्मू। कोविड- 19 लॉकडाउन के कारण देश के बाहर और भारत के विभिन्न हिस्सों में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों की दुर्दशा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, सीपीआई नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने प्रशासन से उनके घरों में वापस लाने के लिए विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया। विभिन्न जगहों पर फंसे जम्मू- कश्मीर के विद्यार्थी लॉकडाउन के कारण यहां आने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों मजदूर, शॉल / हस्तकला विक्रेता व श्रमिकों को भोजन और आश्रय की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी कमाई समाप्त कर दी है और अपार कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कोरोनोवायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच फंसे इन लोगों के दुख और बिगड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी फंसे व्यक्तियों की वापसी की पर गंभीरता दिखानी चाहिए। यदि आवश्यक हो, तो उनकी वापसी के बाद, उन्हें क्वारनटाइन किया जाए।