फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के समय में लोगों को अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति प्रदान करने की संभव व्यवस्था करे

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल के सलाहकार, राजीव राय भटनागर ने वीरवार को नागरिक सचिवालय में जल शक्ति विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सलाहकार ने विभाग की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी गर्मियों के मौसम में जल आपूर्ति परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित किया गया।इसके अलावा जम्मू संभाग में चल रहे विकास कार्यों प्रगति भी जानी। इस दौरान सलाहकार ने अधिकारियों को कोविड-19 के समय में उपभोक्ताओं को अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति प्रदान करने के लिए हर संभव व्यवस्था करने और निर्बाध जल आपूर्ति प्रदान करने पर जोर दिया। अधिकारियों को कोविड-19 के बारे में सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने को कहां। जम्मू में प्रमुख स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को हैंड-वाश, सैनिटाइज़र, मास्क प्रदान करने का भी निर्देश दिया।सलाहकार ने अधिकारियों को आपूर्ति की बहाली के लिए समय कम करने, हेल्पलाइन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों की करीबी निगरानी, महत्वपूर्ण घटकों के आरक्षित स्टॉक रखने, कार्यशालाओं को कार्यात्मक बनाने, जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार और अवसादन के मुद्दों को संबोधित करने के लिए विभाग की प्रशंसा की। कमिश्नर सचिव जल शक्ति विभाग, अजीत के साहू ने उपभोक्ताओं को निर्बाध जल आपूर्ति प्रदान करने के अलावा पोर्टेबल पेयजल के उच्च गुणवत्ता मानक को बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहा है। इस दौरान बैठक में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के अधीक्षण अभियंता / कार्यकारी अभियंताओं न और रियासी जिला के उपयोग इंदु कवल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें