कटड़ा। वैष्णो देवी दरबार की प्राकृतिक गुफा में मकर संक्रांति पर विशेष पूजा आयोजित की जाएगी। मकर संक्रांति के बाद कई बार गुफा को दर्शनों के लिए खोला जाता है। हालांकि किस दिन गुफा को खोला जाना है, यह यात्रियों की संख्या पर निर्भर करता है। अमूमन जिस दिन यात्रियों की संख्या दिन में 10 हजार से कम रहती है, उस दिन कुछ घंटे के लिए गुफा को खोला जाता है। इस दौरान यात्री गुफा के रास्ते दर्शन के लिए जाते हैं। दर्शन के बाद कृत्रिम गुफा से यात्रियों की निकासी होती है।