फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिग्री कॉलेजों में यूजी तीसरे सेमेस्टर से उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार मेजर पढ़ेंगे छात्र

Wed, 27 Sep 2023 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के करीब 139 डिग्री कॉलेजों में स्नातक तीसरे सेमेस्टर में नई शिक्षा नीति के तहत मेजर विषय आवंटित किए जाएंगे। कॉलेजों में तीसरे सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले छात्रों को विभाग की ओर से दिए गए विषयों की पढ़ाई मेजर के तौर पर करनी होगी। मूल ढांचे को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को मेजर विषय पढ़ाने का निर्देश दिया है।
इसको लेकर हाल ही में विभाग की बैठक भी हुई थी। उसमें स्पष्ट किया गया है कि जिला जम्मू और श्रीनगर के मुख्यालयों में स्थित डिग्री कॉलेजों में 40 छात्रोें के लिए मेजर विषय और अन्य कॉलेजों में 25 छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए विषय आवंटित करने का निर्देश दिया गया है। जम्मू संभाग के करीब 70 और कश्मीर के 69 कॉलेजों में रेशनलाइजेशन के आधार पर विषय आवंटित करने के लिए कहा गया है। इसी निर्देश के अनुसार कॉलेजों में विषय दिए जा रहे हैं। मगर, कई कॉलेजों में छात्र अपनी इच्छानुसार विषय की लगातार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीजीएम साइंस कॉलेज में 11, गवर्नमेंट महिला कॉलेज परेड में 26 मेजर विषय पढ़ेंगे छात्र
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मेजर विषय को लेकर जारी की गई। जानकारी के अनुसार जम्मू जिले के मुख्य शहर के अंदर जीजीएम साइंस कॉलेज में 11, गवर्नमेंट महिला कॉलेज परेड में 26, गवर्नमेंट महिला कॉलेज गांधीनगर 22, एमए एम कॉलेज में 23, एसपीएमआर कॉलेज में 3, जीडीसी पलौड़ा में 6, जीडीसी बिश्नाह में 8, जीडीसी अखनूर में 18, जीडीसी आरएसपुरा में 16, जीडीसी जिंदड़ा में 3, जीडीसी खौड़ में 6, जीडीसी मढ़ में 5, जीडीसी नगरोटा में 3, जीडीसी सिदड़ा में 3,जीडीसी कुंजवानी में गवर्नमेंट महिला कॉलेज भगवती नगर में 3 विषय मेजर के तौर पर पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा जम्मू संभाग के अन्य 9 जिलों के कॉलेजों में भी उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार ही मेजर विषय आवंटित किए जाएंगे। वहीं, कश्मीर संभाग के अब्दुल अहद आजाद मेमोरियल कॉलेज बेमिना में 16, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर एम ए रोड श्रीनगर 27, इस्लामिया कॉलेज श्रीनगर में 20, गवर्नमेंट महिला कॉलेज नवकडल श्रीनगर में 32 विषयों की मेजर के तौर पर पढ़ाई करवाई जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें