अधिकारी के साथ बैठक करते डीजी बीएसएफ फोटो बीएसएफ एक्स
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय में बैठक की। बैठक में जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई। डीजी ने सीमा पर वर्चस्व उपायों की समीक्षा कर उन्हें मजबूत करने का निर्देश दिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा परिचालन रणनीतियों, चुनौतियों और समग्र सुरक्षा परिदृश्य का आकलन किया। सुरक्षा बनाए रखने में निरंतर सतर्कता, समन्वय और सैन्य तत्परता के महत्व पर जोर दिया। डीजी ने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्यूरो