श्रीनगर। पुलिस की मुस्तैदी से अवंतीपोरा के दो युवाओं को आतंक की राह पर जाने से बचा लिया गया। दोनों युवा सोशल मीडिया पर प्रसारित गलत जानकारी से भ्रमित होकर आतंक का साथ देने जा रहे थे। अवंतीपोरा के एक युवा को बडगाम में पकड़ा गया है, जहां वह आतंकियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने दोनों युवाओं की काउंसलिंग कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही उनके परिवार वालों को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह भी दी गई है। दोनों युवाओं को अपनी ऊर्जा भलाई की राह पर लगाने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस के इस नेक कदम की सराहना की।