फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत चाढक बिरादरी के चुनाव जल्द ही करवाए जाएंगे बैठक में लिया गया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव चक तारा में चाढ़क राजपूत बिरादरी की तरफ से एक बैठक हुई। इसका आयोजन बिरादरी के युवा पदाधिकारी अजय चाढ़क और विशिष्ट सदस्य चमेल सिंह की तरफ से किया गया। इस मौके पर गांव तारा चक के 13 नए सदस्य बनाए गए। बिरादरी के महासचिव अशोक चाढ़क ने हर्ष जताया कि मौजूदा समय में हमारी बिरादरी संतोषजनक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिरादरी की तरफ से नए चुनाव कराए जाएंगे। 14 मार्च को मेल का आयोजन किया जा रहा है। मेल देवस्थान में आवाजाही के लिए बिरादरी जनों को मेटाडोर भी उपलब्ध कराई जाएग। बैठक में बिरादरी के प्रमुख सदस्य राकेश चाढ़क स्वर्ण सिंह, अशोक चाढ़क, अजीत सिंह, जगदेव सिंह, जोगराज सिंह, बलकार सिंह, कुलभूषण सिंह, गार सिंह, नारायण सिंह, जसवंत सिंह, गुलशन सिंह, रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें