पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने देश की पहली महिला वित्तमंत्री बनने पर निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। पीडीपी प्रमुख ने ट्वीट किया कि वित्तमंत्री के रूप में नई भूमिका के लिए सीतारमण को मुबारकबाद। इस महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला ने सभी तरह से यह अवरोधक हटाया है।