महा शिवरात्रि को लेकर की जानी वाली तैयारियाें का लेकर बैठक करते एडीसी जम्मू फोटो सूचना विभाग
जम्मू। महाशिवरात्रि आठ मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके उपलक्ष्य पर जम्मू शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वीरवार को एडीसी जम्मू शेर सिंह इस आयोजन से संबंधित की जाने वाली तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में धर्मार्थ ट्रस्ट के सदस्यों के साथ शहर के अन्य मंदिरों से लोग पहुंचे। बैठक में महाशिवरात्रि में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके सुचारू और सुरक्षित आयोजन के लिए पुलिस और जम्मू नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय पर जोर दिया गया। रणबीरेश्वर मंदिर, पीर खो मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों में उत्सवों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पेयजल आपूर्ति और टैंकर सुविधा, प्रमुख स्थानों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्ट्रीट लाइटिंग व शहर में सफाई का जिम्मा जेएमसी व अन्य संबंधित विभागों को सौंपा गया। इस दौरान आयोजन को लेकर समन्वय, निगरानी व कुशल संचालन के लिए एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।बैठक में एसडीएम जम्मू उत्तरी नितीश राजोरा, एसडीएम जम्मू दक्षिण अतुल दत्त शर्मा, सहायक आयुक्त जनरल मनीषा और अन्य क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।ब्यूरो