फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लंबित पेंशन निपटारे के लिए पहले दिन ही पहुंचे 220 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। मढ़ सब डिवीजन में लंबित पेंशन मामलों (विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग) के निपटारे के लिए आयोजित तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन मंगलवार को 220 लोग पहुंचे। मढ़ बीडीओ दफ्तर में आयोजित शिविर में पेंशन से संबंधित लंबित दस्तावेजों को पूरा किया गया। विशेष कैंप में शपथ पत्र, बैंक खाता, राशन कार्ड, यूनिक दिव्यांग पहचान पत्र, आधार कार्ड से जुड़ी कमियों को दूर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम मढ़ मनु हंसा ने सभी नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनकी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। शिविर में आए लोगों से अपील की गई कि वे अपने गांव में इस बात की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंच सके। पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नंबरदार, चौकीदार के माध्यम से भी शिविर के बारे में अधिकाधिक लोगों तक सूचना पहुंचाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निपटारे के लिए कैंप की तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। इस अवसर पर बीडीसी सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार रामपाल शर्मा, नायब तहसीलदार राजेश बाली, पटवारी राजन कुमार, टीएसओ मढ़, सीडीपीओ मढ़ सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें