पौनी। हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी के विद्यार्थियों ने बुधवार को रैली निकाल कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया। प्रिंसिपल सूरज प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में रैली नगर के प्रमुख स्थानों से हो कर के गुजरी। इस दौरान रैली में शामिल विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक किया। बाजार में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समझाया कि टीबी कोई घातक बीमारी नहीं है। इसका पता चलने पर इलाज करवाया जा सकता है। कोई भी पीड़ित उचित इलाज से बीमारी से छुटकारा पा सकता है। बताया कि हल्की खांसी लगातार कुछ दिन तक होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बीएमओ कमल झांडू ने भी लोगों को जागरूक किया।