फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया डॉ. गनी की किताब का विमोचन

विज्ञापन
डॉ. अब्दुल गनी की पुस्तक का विमोचन करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को सोमवार को जीएमसी जम्मू के सर्जरी विभाग के डॉ. अब्दुल गनी द्वारा लिखित किताब ‘सीक्रेट ऑफ स्कोरिंग मोर मार्क्स एंड पासिंग एनी एग्जाम ईजली’ का विमोचन किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने उम्मीद जताई कि यह किताब जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों के छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। किताब में थ्योरी, प्रेक्टिकल, मौखिक परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और एमसीक्यू का व्याख्यान किया गया है। डॉ. गनी ने कहा कि इस किताब से शिक्षक अपने छात्रों और अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहित कर सकते हैं। इसमें स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का जिक्र है। विभिन्न तरह की परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें