फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने रेलवे स्टेशन का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल गरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को जम्मू रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का जायजा लिया।दिल्ली और जम्मू के बीच चल रही यात्री स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को दी जा रही सुविधाएं कि जायजा लेकर अधिकारियों से बातचीत। ट्रेन से आने वाले यात्रियों का करो ना टेस्ट के लिए बनाए गए केंद्र को भी देखा। इस दौरान जिला उपायुक्त सुषमा चौहान, रेलवे स्टेशन निर्देशक चेतन तनेजा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बाहर से आने वाले यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने शहर का भी दौरा किया और लॉक डाउन में मिली छूट का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें