फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पंचायत मकवाल के वार्ड नंबर 7 में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से स्थानीय ग्रामीण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई बार समस्या के समाधान की मांग के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय मकवाल निवासी वीरू राम ने बताया कि बिजली की लो वोल्टेज के चलते बिजली से चलने वाले उपकरण भी उचित रूप से नहीं चल पा रहे हैं। लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या इलाके में बनी हुई है जिससे विभाग को भी कई बार अवगत करवा चुके हैंं। इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान अभी तक नहीं निकला है। ओमप्रकाश ने बताया कि बिजली की वोल्टेज मौजूद समय में 120 वोल्ट से ऊपर नहीं जा पा रही है। लो वोल्टेज होने के कारण उपकरण के खराब होने का भी डर हर समय बना रहता है। इस समस्या के निदान के लिए क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर को लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें