बिश्नाह। क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर के करीब शुक्रवार की रात को स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के बाद उससे 3.05 लाख लूट कर फरार हो गए। बदमाश युवक से मोबाइल भी लूट ले गए।
जिस युवक से लूटपाट की वारदात हुई उसकी पहचान शहबाज गांव बहादुर खान के रहने वाले के रूप में हुई है। वह इस लूटपाट की वारदात के बाद इलाज के लिए उप जिला अस्पताल आया और उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि जहां वारदात हुई वह इलाका मीरां साहिब थाने के अंतर्गत है। शाहबाद ने पुलिस को बताया कि वह भैंस लेने के लिए निकला था। जो आज वह नहीं ले पाया और अब घर की तरफ जा रहा था। इस बीच स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने गांव पृथ्वीपुर के समीप उसका रास्ता रोका। उसके साथ मारपीट की तेजधार हथियार से हमला बोला और उसके पास रखे 3.05 हजार रुपये के साथ ही उसका मोबाइल भी ले गए, जिसके बाद मैं किसी तरह जान बचाकर उप जिला अस्पताल पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने इसकी जानकारी मीरां साहिब पुलिस को दे दी है।