कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट में जम्मू कश्मीर से दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने उधमपुर से चौधरी लाल सिंह और जम्मू से रमन भल्ला को टिकट दिया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में एक महीने से भी कम समय है। कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। सूची में कुछ बड़े नाम भी शामिल है।