जम्मू।शमशान प्रबोधन वेलफेयर एसोसिएशन ने गांव में अस्थियों को रखने के लिए लॉकर्स की सुविधा की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुमार शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन के कारण लोग अपने परिजनों की अस्थियां विसर्जित नहीं कर पाए हैं। गांव के श्मशान घाटों में लॉकरों की अनुपलब्धता ने होने से लोगों के पास अपने प्रियजनों की अस्थियां रखने का स्थान नहीं है। कहा कि हम सरकार से सरकार से अनुरोध करते है कि वह संबंधित विभाग को निर्देश दें कि वे इस प्रयोजन के लिए श्मशान घाट में लॉकर की सुविधा प्रदान करें। ब्यूरो