रियासी। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार तथा रविवार को दो दिन लॉकडाउन रखे जाने का असर पहले दिन शनिवार को पुरी तरह से दिखा। डीएम इंदू कंवल चिब के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालय के साथ ही पौनी, रनसू, माहौर, अरनास व दरमाड़ी में लॉकडाउन का व्यापक असर दिखा। इस दौरान कहीं पर भी कोई दुकान बगैरह नहीं खुली सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। शनिवार सुबह डेयरी उत्पादों के दुकानदारों ने दो घंटे तक सेवाएं दीं। दुकानें नहीं खुलने के कारण बाजार पुरी तरह से सुनसान रहे। क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई वाहन सेवा भी नहीं चली।