फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन ने ट्रैफिक के राजस्व में लगाई ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन से सड़कों पर ट्रैफिक बंद है। वाहनों की मूवमेंट पूरी तरह से वर्जित है। ऐसे में इससे सबसे बड़ी राहत ट्रैफिँक पुलिस को है। लेकिन लॉकडाउन ने ट्रैफिक पुलिस के राजस्व में सेंध भी लगाई है। इस राजस्व से विभाग अपने ढांचे को मजबूत करता था। ट्रैफिक पुलिस की नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से जमा होने वाले हर रोज राजस्व का आंकड़ा 15 से 20 लाख रुपये तक का है। जो पिछले 15 दिन में शून्य के बराबर है। यदि कहीं इक्का दुक्का वसूली हुई भी है तो वो किसी खाते में नहीं हुई। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में हर रोज औसत 700 से 800 चालान होता है। कभी कभी यह आंकड़ा दुगना हो जाता है। इससे हर रोज औसत 15 से 20 लाख का राजस्व भी जमा होता है। लॉकडाउन होने से राजस्व बंद है। राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा और जम्मू के रूरल क्षेत्र के एसएसपी मोहन कैथ का कहना है कि लखनपुर से लेकर पुंछ तक पिछले 15 दिनों में कुछ ही चालान कटे हैं। जबकि राजस्व शून्य है। 15 दिन के अंतराल में कोई भी पैसा वसूल नहीं किया गया है। वहीं लखनपुर बार्डर होने के चलते मारामारी है। इसलिए सांबा, कठुआ और जम्मू की तमाम नफरी को भी लखनपुर के पास ही व्यवस्था ठीक करने में लगाया हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक होगा। लेकिन अगले 18 दिन तो हालात ऐसे ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें