फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पढ़ाई करना विद्यार्थियों के लिए बड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा चिब जम्मू। कोरोना वायरस से चल रहे लॉकडाउन का असर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के जीवन पर पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते सभी प्राइवेट लाइब्रेरी बंद हैं जहां ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जाते थे। बैंकिंग की तैयारी कर रहे गौरव वर्मा का कहना है कि हमारी ज्वाइंट फैमिली है और लॉकडाउन के चलते हर कोई घर पर ही है ऐसे में ध्यान से पढ़ाई नहीं हो पा रही। पहले पढ़ाई करने के लिए पास की लाइब्रेरी में चला जाता है और 5-6 घंटे पढ़ाई कर लेता था पर इस माहौल में पढ़ाई करने के लिए घर से बाहर जाना संभव ही नहीं है। लाइब्रेरी बंद होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉमर्स कालेज की वंशिका राजपूत का कहना है कि लॉकडाउन करने का प्रधानमंत्री मोदी का बिल्कुल सही फैसला है, इससे सबको थोड़ी परेशानी सहनी पड़ रही है और पढ़ाई करने वाले वर्ग को तो भी बहुत समस्या झेलनी पड़ रही है।उन्होंने बताया कि वह इस समय सीए की तैयारी कर रही हैं , कालेज के बाद वह लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करती थी। पर अब 2जी पर घर से पढ़ाई करना बेहद मुश्किल हो गया है। लाइब्रेरी ज्वाइन करने का एकमात्र मकसद यही था कि घर पर वाई फाई की सुविधा उपलब्ध नहीं थी और 2जी पर पढ़ाई करना बेहद मुश्किल था, पर अब तो घर पर ही थोड़ी बहुत पढ़ाई करनी पड़ती है। 2जी नेटवर्क पर तो कोई ऑनलाइन क्लास भी नहीं देख सकते पिछले दो साल से प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग ले रही पल्वी शर्मा का कहना है कि पहले इंस्टीट्यूट में जाकर पढ़ाई करके परीक्षा की तैयारी हो जाती थी पर अब तो 2जी पर ऐसी स्थिति है कि कोई वीडियो भी नहीं खुलती है। कोचिंग इंस्टीट्यूट वाले अगर ग्रुप में कोई लिंक भी भेजते हैं तो उसे खोलकर डाउनलोड करने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है और कई बार तो उसके बाद भी वो डाउनलोड नहीं होता। ऐसे में कोई भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी बेहद ही मुश्किल हो गया है। घर में नहीं मिल पाता पढ़ाई का माहौल ज्यादातर इस समय विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन के चलते पूरा परिवार घर पर होता है ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत ज्वाइंट रहने वाले परिवारों में रहने वाले बच्चों को झेलनी पड़ती है। विद्यार्थियों का कहना है कि लाइब्रेरी में थोड़ा शांत और पढ़ाई करने के अनूकुल माहौल मिलता था और साथ ही वाई फाई की सुविधा भी उपलब्ध होती थी तो पढ़ाई करना आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें