रियासी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वीरवार को श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू से प्राकृतिक गुफा तक पैदल मार्ग भोले के जयकारों से गूंजता रहा है। सुबह से ही यात्रियों का रनसू पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे के करीब यात्रियों की संख्या में उछाल आया है। इस दौरान बाजार से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या के चलते श्री श्राइन बोर्ड की तरफ से कुछ समय के लिए राम मंदिर के पास यात्रा को रोकना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। नई गुफा से ही भक्तों को भेजा गया। दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा भी शिवखोड़ी धाम में भोले की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने मेले में खूब खरीदारी की।