फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : जम्मू-कश्मीर में आज से 30 तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा

Mon, 27 Nov 2023 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे श्रीनगर में भी सुबह कोहरा और दिन में बादल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार से 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे श्रीनगर में भी सुबह कोहरा और दिन में बादल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार से 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है। पहलगाम और कुपवाड़ा को छोड़कर घाटी के अन्य सभी जिलों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री, काजीगुंड में 0.6 कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 1.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें