फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कटौती से सीमावर्ती अखनूर के ग्रामीण परेशान

Thu, 22 Jun 2023 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। सीमावर्ती अखनूर कस्बे सहित कई गांवों में बिजली की कटौती से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से बिजली की कम कटौती करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परेशान लोगों ने बताया कि अखनूर के कंडी क्षेत्र के कस्बा अखनूर, गांव लैहड़, चौकी चौरा, टरकवाल, टांडा, सौहल सहित अन्य गांवों में एक सप्ताह से रोजाना बिजली की घंटों कटौती हो रही है। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है। स्थानीय निवासी सूरेण नागपाल ने बताया क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली की कटौती हो रही है। इससे गर्मी के बीच जीना मुहाल हो गया है। अजीत कुमार, संजय कुमार और महेंद्र पाल ने बताया क्षेत्र में बिजली की कटौती कई घंटे होने पर दिक्कतें बढ़ रही हैं। विभाग को चाहिए कि गर्मी के मौसम में कम कटौती की जाए। इस बारे में एईई शंकरा सिंह मन्हास ने बताया गर्मी में अधिक लोड होने से पीछे से बिजली की कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें