फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल बोले: प्रदेश में 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी देगी सरकार, युवाओं के लिए ‘अवसर’ पोर्टल लॉच  

Tue, 12 Apr 2022 04:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पोर्टल ‘अवसर’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर युवाओं को अपना पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद उनका रिज्यूम कंपनियों के साथ सांझा किया जाएगा और कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से युवाओं का चयन करेगी।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार इस साल 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देगी। इसके लिए मिशन यूथ ने विजन इंडिया एजेंसी के साथ समझौता किया है। सोमवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके लिए तैयार पोर्टल ‘अवसर’ का शुभारंभ किया।

पोर्टल पर युवाओं को अपना पंजीकरण कराना होगा

इस पोर्टल पर युवाओं को अपना पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद उनका रिज्यूम कंपनियों के साथ सांझा किया जाएगा और कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से युवाओं का चयन करेगी। प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा अब देश के बड़े कारपोरेट हाउस में नौकरी कर सकेंगे।

योजनाओं और नीतियां बनाने के लिए कई कदम उठा रही सरकार 

मिशन यूथ ने विजन इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और एक पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल जारी करते हुए एलजी ने कहा, प्रदेश सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने के साथ योजनाओं और नीतियां बनाने के लिए कई कदम उठा रही है।  

पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण 

निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं को जॉब पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। मिशन यूथ पंजीकृत युवाओं के रिज्यूम को कंपनियों को देगी और कंपनियां जम्मू व श्रीनगर में साक्षात्कार लेकर युवाओं का चयन करेंगी। प्रदेश में सरकारी नौकरी के प्रति युवाओं की रुचि ज्यादा है।

कारपोरेट हॉउस में रोजगार देने की कोशिश 

निजी क्षेत्र में पर्याप्त वेतन और अवसर नहीं मिलने से युवा इस तरफ कम जाते हैं। हालांकि मिशन यूथ अब युवाओं को बड़े कारपोरेट हॉउस में रोजगार देने की बात कर रहा है, जिससे युवाओं का इसके प्रति रुझान दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें