उपराज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, निष्काम सेवा, त्याग के आदर्शों के प्रति समर्पित था। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।
केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करते रहेंगे
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा, 'गांधी जयंती के दिन राष्ट्रपिता पूज्य बापू को श्रद्धांजलि। गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा, निष्काम सेवा, त्याग के आदर्शों के प्रति समर्पित था। उनके आदर्शों पर पूरी निष्ठा, संकल्प के साथ चलकर ही सुनहरे भविष्य तक पहुंचा जा सकता है। उनके सिद्धांत सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करते रहेंगे।'
वहीं एलजी मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा, 'जय जवान-जय किसान के उद्घोष से राष्ट्र चेतना को जाग्रत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।'