फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाता है नैनो यूरिया

Tue, 22 Nov 2022 04:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इफको की तरफ से प्रदेश में लिक्विड नैनो यूरिया पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया उत्पादकता, गुणवत्ता को बढ़ाता है, हानिकारक गैस सीओ 2 के उत्सर्जन को कम करता है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को जल्द ही यूरिया बंद बोतल में भी उपलब्ध होगा। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने लिक्विड नैनो यूरिया लॉन्च किया है। नैनो यूरिया ठोस यूरिया का ही तरल (लिक्विड) रूप है। बुधवार को इफको की तरफ से प्रदेश में लिक्विड नैनो यूरिया पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती उर्वरकों को भविष्य के लिए अधिक टिकाऊ बनाना और पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करना है। नैनो यूरिया उत्पादकता, गुणवत्ता को बढ़ाता है, हानिकारक गैस सीओ 2 के उत्सर्जन को कम करता है और किसानों की लाभप्रदता बढ़ाता है।

आगे उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था अब काफी मजबूती से बढ़ रही है। कृषि में किए जा रहे सुधारों से निरंतर विकास में लाभ मिल रहा है। हमारे कदम उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता, असमानताओं को दूर करने, उच्च मूल्य वाली वस्तुओं में विविधीकरण, कृषि-प्रसंस्करण और मूल्य श्रृंखलाओं के विस्तार पर केंद्रित हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच संबंध बदल रहे हैं। जनता और सरकार एक साथ काम करने के लिए नए तंत्र तैयार कर रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था को विकास के नए पथ पर ले जाने और सुधारों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए, किसानों और अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए। आपसी सहयोग को मजबूत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें