फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर वाले फीडरों में निर्बाध बिजली दें, बिना देरी के बदले जाएं क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर : एलजी

विज्ञापन
उपराज्यपाल ने वीरवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू कश्मीर में समग्र बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने समीक्षा बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

- कहा, सर्दी के मौसम में दूर की जाए बिजली कटौती समस्या
(सभी जगह पेज तीन का फ्लायर)



अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बिजली कटौती योजनाओं का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। 100 फीसदी स्मार्ट मीटर वाले फीडरों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली महैया करवाने के साथ क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बिना देरी के बदला जाए। ये निर्देश वीरवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जारी किए। उन्होंने जमीनी स्तर पर मौजूदा टीम को स्थिति की बारीकी से निगरानी करते हुए बिजली की पर्याप्त मांग को पूरा करने के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन




एलजी ने समीक्षा बैठक में कश्मीर और जम्मू संभाग में बिजली की उच्च मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विभागीय उच्चाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्मार्ट मीटर की स्थापना, जनशक्ति और बिजली बुनियादी ढांचे की स्थिति का मूल्यांकन किया। जोर दिया गया कि सर्दी के मौसम में लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएं। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, प्रमुख सचिव विद्युत विकास विभाग एच. राजेश प्रसाद, प्रमुख सचिव वित्त विभाग संतोष डी वैद्य, प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें