फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लैमडन मॉडल सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल लेह में रविवार को लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा ने पांच दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। लद्दाख विश्वविद्यालय और अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम को उपराज्यपाल ने लोकहित के लिए लाभान्वित बताया। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए इसरो के निदेशक नीलेश एम देसाई और अन्य वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। साथ ही पोस्टर और वृत्ति चित्र फिल्म जारी की। संवाद
विज्ञापन

लेह के कृषि विभाग ने कराया किसान मेला
जम्मू। लेह के कृषि विभाग की ओर से रविवार को किसान मेला करवाया गया। किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि उद्यमियों को अपनाने और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा मुख्यातिथि रहे। उपराज्यपाल ने कहा कि रोडमैप का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया, लेकिन उसके लिए हितधारकों का अध्ययन करने की जरूरत बताई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लद्दाख में किसानों को अच्छे मूल्य के बीज उर्वरक, उपकरण और खेती की तकनीक से सहायता मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें